Ara News: पुलिस ने पीरो अनुमंडल के विभिन्न थानों से 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 24 -- पीरो अनुमंडल में पुलिस की कार्रवाई Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीरो अनुमंडल के अंतर्गत पीरो, अगिआंव बाजार, तरारी और सिकरहटा में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया है। पीरो थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और मद्यनिषेध मामलों में कार्रवाई करते हुए धनजी सिंह, पवन चौधरी और राजू कुमार उर्फ राजू शाह को गिरफ्तार किया है। वहीं अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने आपराधिक कांडों और मारपीट के मामलों में कार्रवाई करते हुए चंदन सिंह, ध्यान सिंह, सुनील सिंह और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा डिहरी टोला के नदई चौधरी, रंगलाल चौधरी, दरोगा चौधरी और मनीष कुमार चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.