Ara News: पुलिस को निर्दोष को सजा दिलाने से बचना चाहिए : राज
आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -विदाई सह सम्मान समारोह में बोले भोजपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राज -समन्वय स्थापित कर भोजपुर को अपराधमुक्त और विकसित बनाने का होगा प्रयास : डीएम -पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित बोले : अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत होगा काम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के लोग काफी ईमानदार, सच्चे और दिल के साफ हैं। अपनी हर बात स्पष्टता के साथ रखते हैं। इसका लाभ केस के अनुसंधान में भी मिलता है। भोजपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राज ने गुरुवार की रात विदाई सह सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपने दो साल के कार्यालय में उन्होंने भोजपुर के लोगों की सरलता देखी है। इससे भोजपुर के लोगों के साथ काफी आत्मीय लगाव हो गया है। इस कार्यकाल में उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला। उनका कार्यकाल काफी यादगार और संतुष्टि भरा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.