आरा, अगस्त 29 -- Ara News: आरा। शहर की पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से आज रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस में अधिष्ठापित 33 केवी बिजली उपकरणों का स्टेलमेक कंपनी की ओर से वार्षिक मरम्मत कार्य करने को लेकर आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सिंडिकेट फीडर के पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज और एमपी बाग के आस पास के क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपी बाग, बाबु बाजार, टाउन थाना, शहीद भवन, महावीर टोला के आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। पकड़ी फीडर के डॉ ईशा, मदनजी के हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ आवास के आसपास के...