Ara News: पीरो में 272 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियमित केंद्र खोलने की नसीहत
आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र स्थानीय शहीद भवन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजना सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में प्रखंड की कुल 272 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभागीय दिशा-निर्देशों को विस्तार से समझा। बैठक के दौरान एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित और सुचारू संचालन पर विशेष जोर दिया। एसडीओ ने सभी सेविकाओं को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, तो संबंधित सेविका के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ अशोक कुमार ने नियमित संचालन के साथ-साथ पोषण अभियान, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, पोषाहार वितरण तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.