Ara News: पीरो में पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए मंत्री को मांग पत्र
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र सासाराम प्रवास के बाद पटना लौटने के क्रम में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर का पीरो स्थित लोहिया चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा उर्फ सोनू वर्मा ने किया। रोहित वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंत्री को पीरो क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के संदर्भ में मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि पीरो में पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग जनहित में है। इस मांग से संबंधित प्रक्रिया को जल्द विभागीय स्तर पर आगे बढ़ाकर पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.