Ara News: पीरो में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का सम्मान
आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो नगर परिषद क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भव्यता के साथ संपन्न हुए दुर्गापूजा को लेकर टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल पीरो की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को विद्यालय के चेयरमैन सह पीरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव ने अपने हाथों से अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया। मौके पर संतोष यादव ने कहा कि दुर्गापूजा का यह महापर्व हमारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का सबसे बड़ा माध्यम है। पूजा समितियों के अध्यक्षों और उनके सदस्यों ने जिस निष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराई है, वह वाकई प्रशंसा के योग्य हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे समर्पित सामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.