आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: बसौनी टोला से आग्नेयास्त्र बरामद तो स्नेही टोला से हत्या का आरोपित पकड़ाया पीरो, संवाद सूत्र। एसपी के निर्देश पर पीरो अनुमंडल में पुलिस ने अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो सफलताएं हासिल की है। यह भी पढ़ें- महागामा में मिनी गन फैक्ट्री मामले में तीन और गिरफ्तारअवैध हथियारों की बरामदगी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पीरो थाना क्षेत्र के बसौनी टोला निवासी स्व लालबिहारी सिंह के पुत्र प्रेमचन्द सिंह अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पीरो थाना की पुलिस और महिला एवं पुरुष सशस्त्र बल की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने रविवार की तड़के बसौनी टोला स्थित मकान में सघन छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपित प्रेमचन्द स...