आरा, अक्टूबर 25 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विकास दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बरांव पंचायत के पंचायत सरकार भवन पर भी सतत् विकास के लिए विकास दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि कार्यक्रम में पंचायत के कई प्रमुख कर्मी अपनी जिम्मेदारियों से नदारद रहे। बरांव पंचायत के मुखिया श्रीराम सिंह ने अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम में गैर-हाजिर रहने वाले आठ कर्मियों की सूची बनाकर एसडीओ को पत्र प्रेषित किया। मुखिया की ओर से सौंपी गई अनुपस्थित कर्मियों की सूची में मनोरमा कुमारी (महिला पर्यवेक्षिका, पीरो), पंचायत सरकार भवन बरांव के कार्यपालक सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक, आवास सहायक और ग्रामीण विकास मित्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: पंचायत विकास दिवस पर स...