Ara News: पीरो के चार घाटों पर विशेष मेडिकल कैंप
आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र महापर्व छठ को लेकर पीरो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र के चुनिंदा और भीड़-भाड़ वाले प्रमुख घाटों पर विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्य रूप से बहरी महादेव धाम, ओझवलिया नहर छठ घाट, नोनार और अमेहता घाट को शामिल किया गया है। इन कैंपों में कुशल चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जो आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के साथ मुस्तैद रहेंगे ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : छठ महापर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गठित की गई मेडिकल टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.