Ara News: पीरो और हसन बाजार से तीन अभियुक्त गिरफ्तार
आरा, अगस्त 31 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान पीरो पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय के दो वारंटियों हरेंद्र सिंह और चांद साह को दबोच लिया। आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर हसन बाजार पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.