Ara News: पीरो और हसन बाजार पुलिस की कार्रवाई में छह गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। अपराध नियंत्रण व मद्य निषेध अभियान के तहत पीरो और हसन बाजार थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीरो थाना पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित आरोपित रोहतास जिले के राजपुर निवासी मेढर चौधरी के पुत्र सुधीर चौधरी को गिरफ्तार लिया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170 के तहत सनेमा निवासी सुधीर कुमार, रमेश कुमार, विमल और राममाद टोला निवासी मनबोध पंडित को हिरासत में लिया गया। उधर, हसन बाजार थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहनी निवासी राकेश कुमार और कातर निवासी नसीम हाशमी शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.