आरा, अक्टूबर 13 -- Ara News: -त्योहारों को लेकर शुरू हुआ भौतिक सत्यापन पीरो, संवाद सूत्र। पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर भोजपुर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती और लूट जैसे गंभीर मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का लगातार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले भर में कुल 481 बेलआउट अभियुक्तों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से अकेले पीरो अनुमंडल में 139 जमानत प्राप्त अपराधियों की पैनी निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: जमानत पर रिहा 481 अभियुक्तों पर नजर, भौतिक सत्यापन हो रहा इस सत्यापन अभियान के तहत पीरो अनुमंडल के प्रमुख थानों जैसे तरारी में 20, पी...