आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से आज बुधवार को पीरो प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी रबी फसल की बुआई से पहले क्षेत्र के अन्नदाताओं को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने की पूरी जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के विभिन्न वरीय अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में प्रखंड के सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

हिंदी हिन्द...