Ara News: पीरो, हसन बाजार और अगिआंव बाजार में आठ गिरफ्तार
आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो, हसन बाजार और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर आठ वांछित अभियुक्तों, वारंटियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पीरो थाने की पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पीरो निवासी शिवजी शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे चिलबिलिया निवासी सरोज राम और भागलपुर निवासी मोशमसाद खान उर्फ धन्ना मिया को रिकॉल वारंटी के तहत पकड़ा। वहीं हसन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अमई निवासी विकास कुमार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-170 के तहत हिरासत में लिया। दूसरी ओर अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता निवासी राज पासवान को बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.