Ara News: पीरो, सिकरहटा और तरारी थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों के आरोपी गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 25 -- Ara News: पीरो,तरारी, संवाद सूत्र। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में पीरो अनुमंडल के तहत आने वाले पीरो, सिकरहटा और तरारी थानों की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को पकड़ा है। पीरो थाना क्षेत्र से पुलिस ने मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए शिवजी चौधरी और संजय सोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल निवासी मुन्ना शर्मा को कोर्ट के वारंट और उत्पाद मामले में पकड़ा गया है। इसके अलावा तरारी थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में खरौना निवासी अभिनव कुमार और करथ निवासी कौशर अली को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: पुलिस ने पीरो अनुमंडल के विभिन्न थानों से 22 आरोपियों को किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.