Ara News: पीरो, तरारी और अगिआंव बाजार में पांच गिरफ्तार
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। पीरो, अगिआंव बाजार और तरारी थानों की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीरो पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। वहीं जमुआव निवासी विश्वकर्मा मुसहर व सत्येन्द्र कुमार को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया। वहीं तरारी थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुन्ना कुमार को बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया। इसके अलावा अगिआंव बाजार पुलिस ने तेलाढ़ निवासी शंकर कुमार राय को बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Ara News: विभिन्न मामलों में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.