आरा, जुलाई 12 -- Ara News: -बरसात में उफनती गंगा के बीच जान जोखिम में डाल खवासपुर समेत बिहार-यूपी के हजारों लोग करेंगे आवागमन बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के महुली गंगा नदी घाट पर बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपा पुल आज सोमवार की अहले सुबह से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मानसून के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि और तेज धारा को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पीपा पुल को खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- UP Floods: यूपी में रामगंगा का पानी खेत-घरों में पहुंचा, अस्थाई पुल बहने से दर्जनभर गांव का रास्ता बंदखवासपुर पंचायत की स्थिति पीपापुल खुलने के बाद अब यूपी और भोजपुर समेत उत्तरी बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने वाले हजारों लोगों के सामने फिर से आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इनके लिए अगले पांच-छह माह ...