आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के नामांकन शुल्क में वृद्धि के खिलाफ छात्र संगठन आइसा ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आइसा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की। आइसा ने कहा कि नामांकन के समय शुल्क के साथ दो हजार रुपये परिभ्रमण शुल्क और सेंट्रल लाइब्रेरी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। लाइब्रेरी की व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग उठाई गई। संगठन का कहना है कि शुल्क वृद्धि से गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में सभी पीजी विभागों और कॉलेजों में एक समान शुल्क लागू करने तथा अनावश्यक शुल्क वसूली बंद करने की मांग की गई। आइसा...