आरा, अक्टूबर 15 -- पीजी नामांकन की तिथि और प्रक्रिया Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में पहली मेधा सूची के तहत नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओमप्रकाश राय पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 16 से 26 अक्तूबर तक नामांकन ले सकेंगे। बता दें कि पूर्व में नामांकन की अंतिम तिथि गुरुवार तक ही निर्धारित थी। बताया कि जो छात्र अब तक नामांकन से वंचित रह गए हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित महाविद्यालय या स्नातकोत्तर विभाग में अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराकर निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। इस संबंध में सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों और अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे लिए गए नामांकन को पोर्टल पर नि...