आरा, जुलाई 31 -- Ara News: - जिले में इस योजना के नौ हजार लक्ष्य को पूरा करने का सख्त आदेश जारी आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने का आदेश डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से अधिकारियों को दिया गया।

टीबी स्क्रीनिंग अभियान को प्रभावी रूप देने का सिविल सर्जन को निर्देश साथ ही जिले में इस योजना के निर्धारित नौ हजार लक्ष्य को पूरा करने के लिए सख्त आदेश जारी किये गये। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया और डीडीसी अरुण प्रकाश की ओर गहन समीक्षा बैठक शुक्रवार को की गई। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जल्द से जल्द योग्य परिवारों को पहुंचाया जाए। इस योजना के अंतर्गत जिले में नौ हजार से अधिक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित क...