आरा, सितम्बर 11 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड के पिपरपांती गांव में गंगा नदी के भीषण कटाव और बाढ़ से मची तबाही के बीच भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं।

कैसे हुई मुलाकात मुंबई से पहुंची अभिनेत्री ने कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बेघर हुए परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण भी किया। गांव में कटाव से तबाह हुए घरों और परिवारों की स्थिति देखकर अभिनेत्री भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों की मेहनत से अपना आशियाना बनाया था, उसे अपनी आंखों के सामने गंगा में समाते देखना बेहद पीड़ादायक है। ऐसे परिवारों के सामने अब रहने और जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

सरकार ...