Ara News: पिकअप ने बाइक से दो दोस्तों को मारा धक्का, इंटर के छात्र की मौत
आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: -नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम हादसा -आरा शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह छात्र ने तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार इंटर के छात्र सहित दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें इंटर के एक छात्र को मौत हो गयी। इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। हादसे में उसका दोस्त भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। मृत छात्र मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर कोतवाली गली निवासी राजू साह का 24 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार था। वह नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था।
पारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.