आरा, अगस्त 22 -- Ara News: -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव मोड़ के पास शुक्रवार की घटना -पैर फिसलने के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरा युवक, डूबने से चली गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव के बधार में शुक्रवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवा किसान की मौत हो गयी। उसका शव शनिवार की सुबह बारा मोड़ के समीप गड्ढे से बरामद किया गया। मृत किसान महकमपुर बारा गांव निवासी स्व. लक्ष्मण राय का 32 वर्षीय पुत्र यदुनाथ राय उर्फ मिट्ठू राय था।

किसान की सच्चाई किसान के चाचा रामदहीन राय ने बताया कि यदुनाथ शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे खेत घूमने के लिए पिपरा गांव के बधार में गया था। बरसात के कारण पानी बढ़ गया है। खेत घूमने कै दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह पानी भरे एक गड्ढे में गिर गया। स...