Ara News: पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव में पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तार गांव में पानी बहाने को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें सुनील सिंह, अजीत सिंह, चन्दन कुमार और ध्यानी सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.