Ara News: पहली शादी छिपा युवती को प्रेमजाल में फंसाया, गर्भवती होने पर की मारपीट
आरा, नवम्बर 10 -- गिरफ्तारी और पीड़िता के आरोप Ara News: दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में शादी का झांसा देकर युवती को साथ रखने, पहली शादी छिपाने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सिन्हा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह का पुत्र राहुल राजपूत है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया। पीड़िता वर्तमान में गर्भवती है। जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी वर्ष 2023 में डुमरांव में हुई थी। वर्ष 2024 में पहली पत्नी से अनबन होने के बाद वह हरियाणा के रोहतक चला गया। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.