आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: आरा। कनकपुरी मोहल्ला निवासी पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या की सुपारी लेने वाले कुख्यात अपराधी पिंटू कुमार की मंगलवार को सड़क परेड करायी गयी। इसके तहत उसे पेशी के लिए पैदल ही नवादा थाना से कोर्ट तक ले जाया गया। बिना नकाब और हाथ में हथकड़ी लगे पिंटू कुमार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट ले जाया गया। इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। इससे पूर्व इसी हत्याकांड में गिरफ्तार चंदन सिंह, टीपू कुमार और अभिषेक यादव की भी सड़क परेड करायी गयी थी। तीनों को पैदल ही थाना से कोर्ट ले जाया गया। पुलिस के अनुसार पिंटू कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह गोलीबारी और हत्या के अलावा गांजा और शराब की तस्करी सहित दर्जन भर कांडों में आरोपित रहा है। शाहपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के अलावा वरी...