Ara News: पटवन करने निकले किसान की नहर में डूबने से मौत
आरा, अगस्त 3 -- Ara News: -गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में सोमवार की सुबह हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में सोमवार की सुबह खेत पटाने गये किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृत किसान नहसी गांव निवासी स्व. कृष्णनंदन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह थे। चचेरे भाई रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत की पटवन करने गये थे। उनके खेत के पास ही नहर है। पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में गिर गये। कुछ देर बाद ग्रामीण खेत की ओर गए, तो नहर में उनका शव देखा। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे के बाद किसान के घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि किसान तीन भाई और चार बहनों में बड़े थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.