आरा, जुलाई 9 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। चंदा पंचायत के पंचायत कृषि कार्यालय को पुराना हरिपुर स्थित कार्यालय से पंचायत सरकार भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। नये कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अब पंचायत के किसानों को कृषि विभाग से संबंधित सभी सेवाएं पंचायत सरकार भवन के नए कृषि कार्यालय से ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। बताया कि खरीफ मौसम को देखते हुए प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रतिदिन मक्का, ज्वार एवं मडुवा के बीज का वितरण किया जा रहा है। इच्छुक किसान पहले आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें और इसके बाद वे बीज प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में किसान सलाहकार सुराज कुमार सिंह, कृषि स...