आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव की रविवार की सुबह की घटना पति, सास और देवर सहित चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप भाई का आरोप : दो साल पहले भी जहर देकर की गयी थी हत्या की कोशिश छानबीन में जुटी पुलिस, घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर ले गयी एफएसएल की टीम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में रविवार की सुबह दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृत महिला नरही गांव निवासी नीतीश कुमार की 26 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी थी। उसके गले पर लाल रंग का निशान पाया गया है। ऐसे में गला घोंटकर हत्या करने की बात कही जा रही है। मायके वालों की ओर से पति और देवर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना...