आरा, अगस्त 20 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर के नये डीएम मनेश मीणा ने गुरुवार को निवर्तमान डीएम तनय सुल्तानिया से पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाल ली। दोपहर में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में योगदान दी। इस दौरान जिले के वरीय अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त की। वहीं एक होटल में डीएम तनय सुल्तानिया की विदाई व नये डीएम का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद वे अपने पदस्थापन जिला सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीएम मनेश मीणा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना प्राथमिकता होगी। साथ ही जिले में पहले से चल रही विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News सभी के सुझाव व सहयोग से होगा विकास : डीएम उनके आगमन पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नवपदस्थापित डीएम व उनकी पत्नी संगीता मीणा क...