आरा, अगस्त 25 -- Ara News: आरा। आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बक्सर निवासी दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें एक को पटना रेफर दिया गया है, जबकि दूसरे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी राम दयाल राम के 29 वर्षीय पुत्र ग्रीस कुमार और श्याम बिहारी राय के पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं।

हादसे का विवरण सुनील कुमार ने बताया कि दोनों किसी काम के सिलसिले में बाइक से आरा आ रहे थे। इस दौरान बिलौटी गांव के समीप अचानक एक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गयी। इससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद ग्रीस कुमा...