Ara News: निर्देश के बाद भी शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं
आरा, अगस्त 6 -- Ara News: आरा, हिप्र.। जिले के शिक्षकों को निर्धारित समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसे ले शिक्षकों में रोष है। जिले के शिक्षकों का भुगतान माह की एक तारीख तक करने का निर्देश है। इसके बाद भी गुरुवार तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका था। शिक्षकों ने बताया कि वेतन भुगतान के लिए फाइल डीपीओ स्थापना के पास समय पर भेजे जाने के बाद भी विलंब किया जा रहा है। इधर, डीईओ ने सभी डीपीओ को शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी व अन्य कार्यरत कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। डीईओ के अनुसार शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व अन्य संभाग में कार्यरत कर्मियों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान करने का आदेश विभाग से है। निर्देश दिया है कि प्रखंड, अवर विद्यालय निरीक्षक, हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर से मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.