Ara News: नियोजन मेला : 2630 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया, 965 का चयन
आरा, जुलाई 21 -- Ara News: -मेले में निजी क्षेत्र की 31 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया -स्टॉल के माध्यम से 186 अभ्यर्थियों को कॅरियर परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन दिया गया आरा, हमारे संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित नियोजन मेले में जिलेभर से आए 2630 अभ्यर्थियों ने अपना अपना बायोडाटा जमा किया। इनमें से 965 का प्रथम श्रेणी में चयन किया गया, जबकि रिक्तियां लगभग पांच सौ रहीं। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मेरिट के आधार पर रिक्तियों के अनुकूल बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। इस नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 31 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान छह स्टालों के माध्यम से 186 अभ्यर्थियों को करियर परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन किया गया।
उदघाटन समारोह श्रम अधीक्षक अजय कुमार व जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.