Ara News: नियमित टीकाकरण को एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी किये गये ट्रेंड
आरा, जुलाई 23 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो में गुरुवार को गावी कार्यक्रम के तहत एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण को अधिक प्रभावी और गुणवतापूर्ण बनाने के लिये विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान वैक्सीन प्रबंधन, कोल्ड चेन का उपयोग, लाभार्थियों का समय पर टीकाकरण आवश्यक है। मौके पर पवन मिश्रा, नोडल पदाधिकारी डॉ अताउर हक, बीसीएम जितेन्द्र पाठक ने नियमित टीकाकरण में प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिलाओं को किये जाने वाले प्रयास की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.