आरा, अक्टूबर 16 -- Ara News: आरा। टीएन अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिगांव के महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को संस्थापक तारकेश्वर नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि पर तारकेश्वर नारायण अग्रवाल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पटना एवं लायंस क्लब ऑफ पटना के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई गई। जरूरतमंद लोगों के लिए दांत, मुख एवं आंखों की निःशुल्क जांच के अलावा जरूरतमंदों को चश्मा एवं दवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि को चेयरपर्सन अनिता कृष्णा, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मिस आकांक्षा सिंह, प्रभारी प्राचार्या डॉ पीएम जेना, कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि एल.एन. विकास छापोलिका और विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक राज, सहयोगी मु अरमान, चन्दन कुमार, काजल सिंह की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि डॉ. ...