Ara News: नहाने के दौरान भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत
आरा, जुलाई 9 -- Ara News: आरा/बड़हरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव की मठिया के समीप भागड़ नदी में डूबने से गुरुवार की सुबह एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण छात्रा नदी में डूब गयी। मृत छात्रा एकौना गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी थी। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
हादसे का विवरण छात्रा के मामा गुड्डू कुमार ने बताया कि अनन्या गुरुवार की सुबह गांव स्थित भागड़ नदी किनारे नहाने गई थी। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिरकर डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। उपस्थित अन्य महिलाओं की ओर से शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद स्थानीय मछुआरे और ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.