Ara News: नहाने के दौरान बनास नदी में डूबने से महिला की मौत
आरा, जुलाई 25 -- Ara News: गड़हनी थाना क्षेत्र सुअरी गांव में शनिवार की सुबह हुआ हादसा पैर फिसलने से गयी जान, एसडीआरएफ की टीम के काफी प्रयास के बाद मिला शव आरा/गड़हनी। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव स्थित बनास नदी में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण महिला की जान चली गयी। हादसे को लेकर लोगों में अफरातफरी मची रही।
हादसे का विवरण मृत महिला सुअरी गांव निवासी स्व. लालू राम की 49 वर्षीया पत्नी बेदामो देवी थी। उनके बेटे दिनेश राम ने बताया कि शनिवार की सुबह उसके मां बनास नदी के किनारे नहाने गयी थी। वहां पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिरकर डूब गई। उससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.