Ara News: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से रोहतास निवासी युवक की मौत
आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में शनिवार की सुबह हुआ हादसा डुबकी मारने के बाद नहीं निकला युवक, ग्रामीणों ने बरामद किया शव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गयी। मृत युवक रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के कच्छवां गांव निवासी स्व. कपिल देव साव का 29 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार उर्फ टुन्ना था। वह हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हैदराबाद से आने के बाद से ही वह ससुराल में ही था। उसकी पत्नी काजल कुमारी ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने पहले हैदराबाद से ससुराल लहरी तिवारीडीह गांव आये थे।
दुर्घटना का विवरण शनिवार को उसने जितिया का व्रत किया था। इसी को लेकर सुबह उसके पति ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.