Ara News: नहर में डूबने से किसान की मौत, बिचड़ा ले जाने में हादसा
आरा, जुलाई 23 -- Ara News: -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर और कुसुम्ही टोला गांव के बीच हुआ हादसा -पैर फिसलने के कारण नहर में गिर पड़े किसान और चली गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर और कुसुम्ही टोला गांव के बीच नहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गयी। मृत किसान थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 53 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह थे। उनके भतीजे वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वे गुरुवार की दोपहर खेत से धान के बिचड़ा लेकर लौट रहे थे। इस दौरान भगवतीपुर और कुसुम्ही टोला गांव के बीच नहर के पास पैर फिसल जाने के कारण वे नहर में गिरकर डूब गए। उससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को नहर से निकाला गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.