आरा, अक्टूबर 25 -- त्योहारों पर आरा स्टेशन में सुरक्षा कड़ी Ara News: -दीपावली-छठ पर आरा जंक्शन अलर्ट -यात्रियों को अनजान व्यक्ति से खाने-पीने से बचने की अपील, -आरा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग और सीसीटीवी से निगरानी तेज आरा, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार दीपावली से छठ तक नशाखुरानी गिरोह सबसे अधिक सक्रिय रहता है। गिरोह के सदस्य यात्रियों से सहानुभूति जताकर नशीला पदार्थ मिला प्रसाद, बिस्किट, चाय और कोल्ड ड्रिंक खिलाकर बेहोश कर सामान उड़ा लेते...