Ara News: नवोदय की होनहार छात्रा डिम्पल ने ताइक्वांडो में लहराया परचम
आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया की प्रतिभावान छात्रा डिम्पल कुमारी का चयन नवोदय विद्यालय समिति पटना द्वारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) और भारतीय टीम में हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय प्रांगण में समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के प्राचार्य पीसी राय ने छात्रा डिम्पल कुमारी को प्रोत्साहन स्वरूप तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया। बिहिया के कटेया रोड की निवासी डिम्पल बेहद होनहार खिलाड़ी हैं और वे लगातार ताइक्वांडो की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उनकी इस राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व सहपाठियों ने बधाई दी है और उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.