आरा, अक्टूबर 31 -- इलाज के खर्च को लेकर विवाद Ara News: आरा नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल की घटना पुलिस ने अस्पताल के संचालक ओर कर्मियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में नवजात के इलाज के खर्च के भुगतान को लेकर उपजे विवाद में कर्मियों की ओर से बच्चे के पिता के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में बच्चे के पिता का सिकंदर कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सिकंदर कुमार दुल्हिनगंज गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से अस्पताल संचालक और कुछ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि 29 ...