Ara News: नर्सरी के पौधों को बचाने के लिए नहीं मिल रही बिजली
आरा, जुलाई 17 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड की बचरी और नोनार पंचायतों के किसानों को नर्सरी में लगे धान के पौधों को बचाने के लिए बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने बचरी के रैयत श्रवण राय के नेतृत्व में 20 जुलाई से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के कार्यालय के समक्ष अनशन करने की चेतावनी दी है। कहा है कि बचरी और नोनार पंचायतों के किसानों के खेत तक पोल व तार के अलावा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा है। पोल-तार नहीं लगने से नर्सरी में लगे धान के पौधों की पटवन नहीं हो रही है और दर्जनों किसानों ने कृषि कार्य के लिए कनेक्शन लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.