आरा, अगस्त 28 -- Ara News: बिहिया चौरस्ता भी जाम की चपेट में, गर्मी में राहगीर, मरीज, महिलाएं और बुजुर्ग हुए परेशान जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर के नया टोला मोड़ और इसाढ़ी बाजार में लगातार लग रहे भीषण जाम से आम जनता बेहाल है। शुक्रवार को भी इन इलाकों में घंटों जाम लगा रहा।

जाम से लोगों को हुई परेशानी वहीं बिहिया चौरस्ता पर भी जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और तेज धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों, राहगीरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई। आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों का काफी समय जाम में बर्बाद हुआ। जाम के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्रों म...