आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की घटना बच्ची की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने में जुटी पुलिस चरपोखरी, एक संवाददाता। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को अपने ननिहाल में रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप उसी गांव के एक युवक पर लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल बच्ची की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपित की ओर से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाद मासूम बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बनी है। उसका इलाज आर...