Ara News: नथमलपुर में दालान से 301 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भोला साव के खाढ़ (दालान) से कई ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 301.68 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर नथमलपुर गांव पहुंचकर भोला साव के खाढ़ (दालान) में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर ली है। इस मामले में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.