Ara News: नकली पिस्टल के बल पर गोपालगंज के ट्रक चालक से लूट, बदमाश गिरफ्तार
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के पैसठवां घाट के समीप रविवार की सुबह गोपालगंज के एक ट्रक चालक से लूटपाट की गयी है। बाइक सवार एक अपराधी की ओर से नकली पिस्टल के बल पर चालक से 18 सौ रुपए लूट लिये गये। हालांकि मौके पर पहुंची कोईलवर थाने के गश्ती दल की ओर से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी वह बबुरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी प्रमेंद्र उर्फ प्रमोद प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार है। उसके पास से चालक से लूटे गए 18 सौ रुपए सहित कुल 33 सौ रुपए, एक मोबाइल और मेटल की नकली पिस्टल बरामद की गयी है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है। गिरफ्तार राहुल कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या और रंगदारी के मामले में चार्जशीटेड रहा है। लूट की घटना गोपालगंज के कटेया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.