Ara News: धोखाधड़ी और जमीन कब्जा का फरार आरोपित गिरफ्तार
आरा, नवम्बर 5 -- Ara News: आरा, हि.सं। भोजपुर के गजराजगंज ओपी की पुलिस ने धोखाधड़ी और जबरन जमीन पर कब्जा करने के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नवादा थाने के चंदवा गांव निवासी दिव्य प्रकाश तिवारी उर्फ छोटू तिवारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार चंदवा निवासी मधुरेंद्र किशोर तिवारी उर्फ लंबू तिवारी की ओर से आठ अप्रैल 2024 को केस दर्ज कराया गया था। उसमें दिव्य प्रकाश तिवारी उर्फ छोटू तिवारी सहित पांच नामजद और आठ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि पकड़ियावर मौजा में उनकी जमीन है। उसका खतियान उनके दादा शंभू नाथ तिवारी और बैजनाथ तिवारी के नाम से है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.