आरा, जुलाई 30 -- Ara News: -भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर हादसा -बिजली के पोल में सटने से युवक की गयी जान, बचाने में दूसरा झुलसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में गुरुवार की दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने में एक अन्य युवक भी झुलस गया। उसका इलाज गड़हनी सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। हादसे को लेकर अफरा-तफरी मची रही।

मृतक का परिचय मृत युवक सहंगी गांव निवासी स्व. इतवारु मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र घुरहू मुसहर था। झुलसा युवक उसी गांव के निवासी स्व. मुटेसर मुसहर का 30 वर्षीय पुत्र मनु मुसहर है। परिजनों ने बताया कि दोनों खेत में बिचड़ा उखाड़ने गए थे। वहां घुरहू मुसहर बिजली के एक खंभे से सट गया, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मनु मुसहर उसे ...