Ara News: धरहरा मठिया में नवनिर्मित पक्के छठ घाट का उद्घाटन
आरा, नवम्बर 14 -- छठ घाटों की सुविधा और सुरक्षा Ara News: आरा, हिप्र.। शहर की वार्ड संख्या 35 स्थित धरहरा मठिया में नवनिर्मित पक्के छठ घाट का उद्घाटन नगर निगम की मेयर इंदु देवी ने शनिवार को किया। इस घाट के निर्माण से स्थानीय छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अपने ही क्षेत्र में छठ पूजा करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर मेयर ने कहा कि पहले छठ घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र के व्रतियों को पूजा-अर्चना के लिए दूर जाना पड़ता था। अब नवनिर्मित घाट से उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर होगी। उद्घाटन समारोह में वार्ड-35 की पार्षद उषा देवी, अरुण कुमार, मुन्नू सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश सह संयोजक आलोक अंजन उर्फ छोटे, महेश पासवान, विनोद ठाकुर, ऋषिकेश कुमार, महेश कुमार, लखन देव कुमार, प्रमिला देवी, मोहिनी कुमारी, ज्योति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.